वीडियो हुआ वायरल : जब 12 साल के बच्चे ने चुराई बस और 40 मिनट तक शहर की सड़कों पर दौड़ाया, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा जिसने…
हम सभी ने अपने बचपन में खूब मौज-मस्ती की होगी और साथ ही खूब शरारत भीl जिसके बाद उस शरारत के लिए हमे खूब डांट भी पड़ी होगीl हो सकता है हमारी उस शरारत से किसी को छोटा-मोटा नुक्सान भी हुआ हो, लेकिन आज हम आपको 12 साल के बच्चे की एक ऐसी शरारत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जायेंगेl बच्चे की इस शरारत से ना केवल उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई बल्कि उसकी वजह से सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की जान को भी खतरा हो गयाl
इस बच्चे की शरारत को देखकर आस-पास के लोगों में हडकंप मच गयाl हम सभी ने अपने बचपन में कभी भी इस तरह कि शरारत को करने के बारे में सोंचा तक नहीं होगा जिसे इस बच्चे ने अपनी 12 साल कि उम्र में करके दिखा दियाl हम सभी ने बच्चों के अंदर अलग-अलग तरह के टैलेंट को देखा होगाl लेकिन इस टैलेंट के बारे में शायद ही आपने कभी सूना होl दरअसल, दक्षिण-पूर्व चीन के गुआंगजौ शहर के लोग उस समय हैरान रह गए जब एक 12 साल के लड़के को शहर की सड़कों पर बस चलाते देखा। इससे भी हैरान करना वाली बात यह थी कि बच्चे ने यह बस चुराई थी।
बच्चे को बस चलाता देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस घटना कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बस चला रहे बच्चे को पकड़ लिया। आपको बता दें कि जब तक पुलिस ने उस बच्चे को पकड़ा तब तक उसे बस चलाते हुए 40 मिनट हो चुके थे। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, 40 मिनट की इस ड्राइविंग में बच्चे ने किसी भी राह चलते व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया।लोगों को इस बात कि बहुत हैरानी हुई कि 12 साल का बच्चा एक बस चला रहा था और उस दौरान किसी को कोई मुकसान नहीं पहुंचाl बता दें कि स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस बच्चे ने जेंगचेंग जिले में स्थित बस टर्मिनल से इस बस को चुराया और पुलिस द्वारा पकड़े जाने तक 10 किलोमीटर तक बस चलाई। बस कंपनी ने इसमें लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से उसे ट्रैक किया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने खाली बस को चला रहे बच्चे की वीडियो भी बना ली। इसमें बस की विंडो का ग्लास टूटा हुआ दिखा। पुलिस का मानना है कि बस में लगे जीपीएस सिस्टम से उनको कभी मदद मिलीl नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटा बच्चा एक बस को चलाते हुए ले जा रहा है और आस-पास मौजूद लोग देखकर शोर मचा रहे हैंlआपको बता दें कि पुलिस ने बस चला रहे बच्चे को पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाकर उससे पूछताछ कीl